TOP BANNER
Sponsored

दो साल में भी नहीं बनी स्थानीय नीति – आप

जमुआ में आप के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा गिरिडीह : आम आदमी पार्टी का पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है । पहले चरण में हर विधानसभा में एक हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है । रविवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा जमुआ पहुँचे । जमुआ प्रखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 30, 2022 Jan 30 34 Views
Share

जमुआ में आप के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी का पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चल रहा है । पहले चरण में हर विधानसभा में एक हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है । रविवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा जमुआ पहुँचे । जमुआ प्रखंड मुख्यालय में बैठक के पश्चात उन्होंने कहा कि जिला संयोजक सागर कुमार चौधरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कार्य चल रहा है । श्री शर्मा ने कहा कि संगठन में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है । जिला संयोजक सागर कुमार चौधरी ने कहा कि गाँव पंचायत में आम आदमी पार्टी का संगठन बन रहा है । संगठन निर्माण के बाद आम आदमी पार्टी जनमुद्दों पर मुखर होगी। युवा मोर्चा के नेता अमित कुमार ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से झारखंड में सरकार बनाई वो उम्मीद पूरा नहीं हो पा रहा है । विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सभी मुद्दों पर सरकार अब तक फेल रही है । जमुआ विधानसभा के संगठन मंत्री तैयब अंसारी ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है ।

झारखंड में एक ईमानदार सरकार की जरूरत है । झारखंड की जनता ने यूपीए और एनडीए दोनों को देख लिया, आम आदमी पार्टी ही झारखंड का विकल्प बनेगी। मुशर्रफ अंसारी ने कहा कि सरकार वृद्ध लोगों को चार महिनों से पेंशन नहीं दे पा रही है। इससे शर्मनाक बात और क्या होगा ? युवा नेता आशिष भदानी ने कहा कि सरकार का पच्चीस महिना हो गया है । हर परिवार को पच्चीस सौ युनिट बिजली बिल का भुगतान करे। श्री भदानी ने कहा कि सरकार ने हर परिवार को हर महिना सौ युनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था।
मौके पर नितिश कुमार, रोजन अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories