TOP BANNER
Sponsored

सड़क पर बिखर गई शराब की बोतलें, अवैध शराब तस्करी धंधे का हुआ भांडाफोड़

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाई मोड़ के पास अवैध रूप से शराब तस्करी का मामले का खुलासा हुआ है. हालांकि शराब तस्करी के मामले का खुलासा उत्पाद विभाग या पुलिस ने नहीं किया है. बल्कि एक दुर्घटना से मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल हुआ यूं कि शनिवार की अहले सुबह अवैध शराब लोड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 11, 2023 Feb 11 35 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाई मोड़ के पास अवैध रूप से शराब तस्करी का मामले का खुलासा हुआ है. हालांकि शराब तस्करी के मामले का खुलासा उत्पाद विभाग या पुलिस ने नहीं किया है. बल्कि एक दुर्घटना से मामले का खुलासा हुआ है. दरअसल हुआ यूं कि शनिवार की अहले सुबह अवैध शराब लोड एक 10 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. वहीं टक्कर के बाद ट्रक पलट गया. इस दौरान ट्रक से तो पहले गिट्टी गिरी. लेकिन ठीक बाद इसके बाद नीचे छुपाकर रखी गयी शराब की बोतलें पूरी सड़क पर पसर गयी जिससे मामले का खुलासा हो पाया.

बता दें कि ट्रक में स्टोन चिप्स(गिट्टी) के नीचे इंपीरियल ब्लू और ब्लैक डॉट नामक शराब की बोतलों को छुपाकर रखा गया था. वहीं शराब की बोतल देख कई स्थानीय ग्रामीण और मार्ग से गुजरने वाले लोग शराब की बोतल लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए.

पुलिस ने पहुंच किया ट्रक और शराब को जब्त

इधर घटना की जानकारी पाकर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार और एसआई अभिमन्यु परिहारी दल – बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. पुलिस उक्त ट्रक और शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है.

MIDDLE
Sponsored

 

ड्राइवर और खलासी फरार

 

प्रारंभिक रूप से मिली सूचना के अनुसार ट्रक को डोरंडा की ओर से गांवा होते हुए बिहार के लिए भेजा गया था. तभी ट्रक पलट गया. घटना के बाद से ड्राइवर और खलासी फरार है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories