TOP BANNER
Sponsored

सिरसिया में फिर दिनदहाड़े मकान मालिक और किरायेदार के घर चोरी, पुलिस के हाथ खाली

दो महीनों में चोरी का यह 10 वां मामला गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह-सिरसिया का इलाका इन दिनों पूरी तरह से चोरों के हाथ में हैं. रात का वक्त तो छोड़ दीजिये इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े चोर घरों में घुसकर बड़े ही आराम से चोरी की वारदात

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 9, 2022 Jun 9 31 Views
Share

दो महीनों में चोरी का यह 10 वां मामला

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह-सिरसिया का इलाका इन दिनों पूरी तरह से चोरों के हाथ में हैं. रात का वक्त तो छोड़ दीजिये इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े चोर घरों में घुसकर बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. वहीं हरेक चोरी के मामले के बाद पुलिस जांच कर रही हैं. जांच की रफ़्तार इतनी तेज है कि अबतक पुलिस एक भी घटना का उद्द्भेदन नहीं कर सकी है. वहीं बेखौफ चोर इलाके में 10 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

ताजा मामला गुरुवार का है. इस बार चोरों ने सिरसिया प्रखंड कार्यालय के समीप चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में खौफ का महौल बना दिया है. इस बार चोरों ने गिरिडीह सदर अस्पताल में कार्यरत एएनएम रेखा कुमारी और उनकी किरायेदार मंजू कुमारी जो कि पर्यवेक्षिका की पद पर कार्यरत है उनके यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

बताया गया कि पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी नगर भवन में हो रहे जिला प्रशासन के कार्यक्रम और एनएनएम रेखा कुमारी सदर अस्पताल में ड्यूटी पर थी. घर पर कोई और नहीं था. इसी दौरान ताला तोड़ कर चोर घर में दाखिल हो गये और मकान मालिक रेखा कुमारी के यहां से ढ़ाई लाख का जेवर और 50 हजार नगद और किरायेदार मंजू कुमारी के यहां से 20 हजार के जेवर और ऑपरेशन के लिए रखा 40 हजार नगद चुरा लिया. घटना के बाद एसआई प्रमोद प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दिया.

MIDDLE
Sponsored

बहरहाल, एक बाद एक चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में भय का माहौल है. वहीं इतने घटनाओं के बाद भी अबतक पुलिस के हाथ खाली है. जिससे मुफ्फसिल थाना पुलिस के कार्यशेली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोग पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories