TOP BANNER
Sponsored

कार्यक्रम आयोजित कर केंद्रीय एवं केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों व प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

गिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय एवं केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों व प्रमाण पत्र वितरण एवं लाभुकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर भवन में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुई. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमुआ विधायक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 9, 2022 Jun 9 41 Views
Share

गिरिडीह : जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय एवं केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों व प्रमाण पत्र वितरण एवं लाभुकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर भवन में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुई. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, उप मेयर प्रकाश राम, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि सब्बन खान , उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी शशि भूषण मेहरा, उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी समेत जिले के कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

मौके पर अतिथियों का स्वागत बुके व पौधा देकर किया गया. इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. वहीं अतिथियों के हाथों परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

कार्यक्रम के बाबत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शक पर देश प्रगति की राह पर अग्रसर है. प्रधानमंत्री ने 8 साल के कार्यकाल में देश को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया. भाजपा की सरकार में केंद्र सरकार द्वारा गरीब किसान मजदूर समेत हर तबके के लोगों के लिए विकास पहुंचाने के उद्देश्य कई योजनाओं को डायरेक्ट लाभुकों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. लोगों के आवश्यकता अनुसार योजनाएं हैं जिसका लोग लाभ ले सकते हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories