TOP BANNER
Sponsored

पुलिस के सामने जमीन माफियाओं ने बरपाया कहर, लाठी-डंडे से पीटकर 4 को किया अधमरा

गिरिडीह : शहर में इन दिनों जमीन माफियाओं की तूती बोल रही है थाना पुलिस माफियाओं का साथ देने में जुटे हैं। जिसका नतीजा है कि पुलिस के सामने ही जमीन माफिया किसी के साथ भी खून खराबे पर उतर जा रहे हैं। शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेडीह में मुफस्सिल पुलिस बल की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 26, 2022 Feb 26 51 Views
Share

गिरिडीह : शहर में इन दिनों जमीन माफियाओं की तूती बोल रही है थाना पुलिस माफियाओं का साथ देने में जुटे हैं। जिसका नतीजा है कि पुलिस के सामने ही जमीन माफिया किसी के साथ भी खून खराबे पर उतर जा रहे हैं। शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेडीह में मुफस्सिल पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन माफिया रोहन सिंह उर्फ कर्मवीर मनीष सिंह,अरगाघाट निवासी विष्णु गोप,छत्र यादव,छोटू रजक आदि लोगों ने शहर के अरगाघाट निवासी अशोक केसरी की जमीन पर जबरन कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे थे, जब अशोक केसरी का परिवार इसका विरोध करने लगा तो पुलिस के सामने ही जमीन माफिया रोहन सिंह के गुर्गों ने अशोक केशरी उनके भाई दिनानाथ केशरी,भतीजा टिंकु केशरी के साथ लाठी डंडा व रड से जमकर मारपीट किया, वही मुफस्सिल थाना के एएसआई सत्यदीप और पुलिस बल मूकदर्शक बनी रही,हांलाकी इस मारपीट की घटना को देखने के बाद आसपास की महिलाओं ने इसका विरोध किया तब जाकर अशोक केशरी उनके घर वालों की जान बच पाई,और जमीन माफिया रोहन सिंह भाग खड़ा हुआ। हालांकि पुलिस की नियत इससे साफ है कि घायलों को ही बाद में गिरफ्तार कर थाने ले गई। घायल अशोक केसरी ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है।शनिवार की सुबह रोहन सिंह मनीष सिंह, विष्णु गोप, छात्र यादव, छोटू रजक आदि लोगों ने उनके जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में जबरन बाउंड्री वॉल देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस की मौजूदगी में ही रोहन सिंह के गुर्गों ने उन लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।उन्होंने पुलिस पर भी भू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया कहा कि भूमाफिया पुलिस के संरक्षण में ही उन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल सभी घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। वही आरोपों से घिरे रोहन सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम ने कहा कि मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घायल अशोक केसरी के आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में जो लोग भी दोषी होंगे उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories