TOP BANNER
Sponsored

कोविड सर्वेक्षण का कार्य जारी, सहिया और सेविका वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों को कर रही है चिन्हित

गावां : गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में कोविड वैक्सीनशन सर्वेक्षण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गावां पंचायत के सोनार और रवानी एवं मुस्लिम टोला में कोविड वैक्सीनशन को लेकर सेविका, सहिया दीदी व पोषण सखी एवं बीएलओ द्वारा सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान अबतक वैक्सीन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 25, 2021 Dec 25 49 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में कोविड वैक्सीनशन सर्वेक्षण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गावां पंचायत के सोनार और रवानी एवं मुस्लिम टोला में कोविड वैक्सीनशन को लेकर सेविका, सहिया दीदी व पोषण सखी एवं बीएलओ द्वारा सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान अबतक वैक्सीन नहीं लेने व फर्स्ट और सेकेंड डोज लेने वाले लोगों को चिन्हित किया गया। सेविका संजू ने देवी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 15 जनवरी तक चलने वाले इस महा कोविड वैक्सीनशन अभियान को लेकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद उसकी रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि उनलोगों को कोरोना का टीका दिया जाए।

कहा कि साथ में ओमिक्रोन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
मौके पर सेविका संजू देवी ज्योति देवी, सहिया अन्नु देवी कांति कुमारी, पोषण सखी सरिता सोनी, बीएलओ सुधीर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories