TOP BANNER
Sponsored

हड़ताल पर रहे जे आर जी बैंक कर्मी, ठप्प रहा कामकाज

गिरिडीह : ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के ग्रामीण बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. वहीं एसोसिएशन के आह्वाहन पर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मी भी गिरिडीह में हड़ताल पर रहे. कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों का कामकाज ठप्प रहा.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 23, 2022 Sep 23 44 Views
Share

गिरिडीह : ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के ग्रामीण बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. वहीं एसोसिएशन के आह्वाहन पर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मी भी गिरिडीह में हड़ताल पर रहे. कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों का कामकाज ठप्प रहा. हड़ताल को लेकर गिरिडीह क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष क्षेत्रीय कार्यालय और विभिन्न शाखाओं से भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए और भारत सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए.

इस बाबत बैंक अधिकारी भारत भूषण प्रसाद और जेकी अहमद खान ने संयुक्त रूप से बताया कि गिरिडीह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह, धनबाद और बोकारो के कुल 41 बैंक शाखाओं में अधिकांश शाखाओं में कार्य ठप्प रहा और हड़ताल पूर्ण सफल रहा.

इस हड़ताल में बैंक कर्मियों के अलावे सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारी भी गिरिडीह क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष उपस्थित रहे. हड़ताल मौके पर आर.के.सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार हैप्पी, महताब आज़म, सुभाष चंद्रा,शिल्पी गुप्ता, आशा सिन्हा, राजा कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक पांडे, निकेश सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, बिमल कृष्ण दास, अभिषेक कुमार, प्रिया कुमारी, ईश्वरी प्रसाद, टुपलाल बैठा, रियाज अहमद, टुपलाल दास, प्रवीण कुमार और सुब्रत कुमार डे प्रमुख रुप से शामिल थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories