AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त माहौल में गिरिडीह के 55 केंद्रों पर जेपीएससी की परीक्षा संपन्न

गिरिडीह : जेपीएससी की परीक्षा रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर जिलेभर में 55 केंद्र बनाए गए थे। जहां तगड़ी व्यवस्था के बीच परीक्षा सम्पन्न हुई। दो पालियों में हुए इस परीक्षा में करीब साढ़े 12 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसको


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जेपीएससी की परीक्षा रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर जिलेभर में 55 केंद्र बनाए गए थे। जहां तगड़ी व्यवस्था के बीच परीक्षा सम्पन्न हुई। दो पालियों में हुए इस परीक्षा में करीब साढ़े 12 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसको लेकर हरेक केंद्र पर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी।  वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गए।

 

परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों तथा परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त कर्मियों का थर्मल स्कैनर से जांच किया गया एवं सभी परीक्षार्थियों का सैनिटाइजेशन किया गया। परीक्षा केंद्र में उपस्थित परीक्षार्थी एवं कर्मी कोविड-19 के अनुदेश का पालन करते हुए परीक्षा संचालन में शामिल हुए।

 

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि कदाचार रहित एवं निष्पक्ष माहौल में जेपीएससी परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, पर्याप्त मात्रा में बेंच, डेस्क, मास्क आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई, ताकि परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। साथ ही साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा वीडियो ग्राफी भी कराई गई है, ताकि निष्पक्ष माहौल में परीक्षा संपन्न कराया जा सकें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उचित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा का संचालन किया गया। वहीं समय समय पर उड़नदस्ता टीम द्वारा भी सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories