TOP BANNER
Sponsored

जॉन्सन टाइल्स का भव्य शोरूम श्री साईं सिरेमिक का हुआ उद्घाटन, डेमो के साथ उपलब्ध है एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट

गिरिडीह : आपके सपने के आशियाने को संवारने के लिए वर्षों से बक्सडीह रोड में संचालित श्री साईं सिरेमिक शोरूम अब और भी भव्य हो गया है। रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर बिख्यात जॉन्सन टाइल्स के झारखंड के अबतक के सबसे लेटेस्ट शोरूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर कंपनी के स्टेट हेड अभिनव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 6, 2023 Feb 6 41 Views
Share

गिरिडीह : आपके सपने के आशियाने को संवारने के लिए वर्षों से बक्सडीह रोड में संचालित श्री साईं सिरेमिक शोरूम अब और भी भव्य हो गया है। रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर बिख्यात जॉन्सन टाइल्स के झारखंड के अबतक के सबसे लेटेस्ट शोरूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर कंपनी के स्टेट हेड अभिनव तिवारी, लोकेश कुमार समेत शहर के कई गणमान्य और प्रोपराइटर राकेश कुमार के परिजन उपस्थित थे। इस दौरान शोरूम का विधिवत उद्घाटन राकेश कुमार के माता एवं पिता ने फीता काट कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन की औपचारिकता को पूरा किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत बेहद ही गर्मजोशी के साथ बुके, अंग वस्त्र और उपहार देकर किया गया। इसके बाद उपस्थित कंपनी के प्रतिनिधियों ने संचालक राकेश कुमार को बाबा वैद्यनाथ की तस्वीर भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।

 

मौके पर स्टेट हेड अभिनव तिवारी व लोकेश कुमार ने कहा कि झारखंड में अबतक का यह सबसे लेटेस्ट शोरूम हैं। जहां कंपनी के सारे प्रोडक्ट एक्सक्लूसिव डेमो के साथ मौजूद हैं।

वहीं संचालक राकेश कुमार ने कहा कि शोरूम के शुरूआत से ही बेहतर सेवा देना उनका लक्ष्य रहा है। उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ जॉन्सन के तर्ज पर संचालित इस शोरूम में लोग अपने सपनों के घर के लिए एक से बढ़कर एक टाइल्स की खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉन्सेप्ट बेस्ड शोरूम है जहां आप एक ही छत के नीचे बाथरूम से लेकर कीचन तक के लिए एक से बढ़कर एक टाइल्स अलग- अलग रंग, डिजाइन और साइज में देखकर पसंद के अनुसार ले सकते हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories