TOP BANNER
Sponsored

पीड़ित परिवार से मिले झामुमो कार्यकर्ता, की मदद

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मंझलाडीह गांव में हाथियों के झुंड द्वारा 7 घरों को तोड़ कर अनाज चट कर दिए जाने से पीड़ित परिवार पर संकट आ गया है। सोमवार को झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का एक दल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मौके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 16, 2020 Mar 16 43 Views
Share

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मंझलाडीह गांव में हाथियों के झुंड द्वारा 7 घरों को तोड़ कर अनाज चट कर दिए जाने से पीड़ित परिवार पर संकट आ गया है।

सोमवार को झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का एक दल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मौके पर पीड़ित परिवारों को 50 किलो चावल, 2 किलो गुड़ और एक एक कम्बल भी दिया। वहीं नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाया जाएगा।

हाथियों से जिन्हें नुकसान पहुंचा है उसमें सुरेश हेम्ब्रम, मंगल कुमार हेम्ब्रम, छोटेलाल बास्के, इंद्र बास्के, बुधन बास्के, लालो बास्के, मनोज बास्के शामिल है।

MIDDLE
Sponsored

कार्यकर्ताओं के दल में संजय सिंह, बबली मरांडी, छकु साव, दिलीप रजक, कोलेश्वर सोरेन, गौरव कुमार, अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories