TOP BANNER
Sponsored

अवसरवादी और राजनीतिक सौदेबाजों से झारखंड को बचाना होगा : रविन्द्र कुमार राय

सरिया : कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय गुरुवार को सरिया स्थित अपने आवास में प्रेसवार्ता कर सरकार पर जमकर बरसे। वहीं बाबूलाल मरांडी को अबतक नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रभाव से और कांग्रेस की चाल से प्रभावित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 17, 2020 Sep 17 51 Views
Share

सरिया : कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय गुरुवार को सरिया स्थित अपने आवास में प्रेसवार्ता कर सरकार पर जमकर बरसे। वहीं बाबूलाल मरांडी को अबतक नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रभाव से और कांग्रेस की चाल से प्रभावित विधानसभा अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा के अंतर्गत संविधान के साथ-साथ लोकतांत्रिक भावना का भी उपहास किया है।

कहा कि लगता है भविष्य में झामुमो एवं यूपीए सरकार चलाने की स्थिति में नहीं है। अपने अंतर्विरोधों में फंसी हुई यूपीए की हुकूमत आत्मविश्वास खो चुकी है। दलों के बीच और दलों के अंदर कलह सरकार के कार्य को प्रभावित कर रही है और झारखंड का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है। झारखंड को बचाने के लिए भाजपा को सरकार बनाने की रणनीति बनानी चाहिए,और सरकार सही दिशा में काम करने वाली हो इसकी आवश्यकता है।

वर्तमान में जो सरकार बनी है वह एक दुर्घटना के कारण राजनीतिक दुष्परिणाम था, स्वाभाविक राजनीतिक परिणाम नहीं। झारखंड निर्माता भाजपा सरकार की स्वाभाविक अधिकारिणी है और हम झारखण्ड को सही दिशा की ओर विकसित करने के लिए कटिबद्ध है।

MIDDLE
Sponsored

श्री राय ने कहा कि अवसरवादी और राजनीतिक सौदेबाजी करने वाले लोगों से झारखंड को बचाना होगा। कांग्रेस की धोखेबाजी पूर्ण नीति के कारण झारखंड वासियों का विश्वास उस पर से हट गया है। जिसका लाभ झामुमो उठा रही है। बाबूलाल मरांडी ने पहले ही घोषणा की है कि अब सदन में भाजपा नेता विरोधी दल का मुद्दा नहीं उठाएगी। मेरा ऐसा विश्वास है अब भविष्य में झारखंड की भविष्य की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के पास आए इसकी रणनीति तय करनी चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories