TOP BANNER
Sponsored

गठन के बाद पहली बार हुई झारखण्ड अभिभावक महासंघ गिरिडीह जिला इकाई बैठक

विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर लिए गये कई अहम निर्णय गिरिडीह : झारखण्ड अभिभावक महासंघ गिरिडीह जिला इकाई गठन के बाद महासंघ की पहली बैठक रविवार को अधिवक्ता संघ भवन परिसर स्थित डॉ. राजेद्र प्रसाद पुस्तकालय में की गई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष पत्रकार संजर इमाम ने किया. जबकि बैठक में संरक्षक शिवेंद्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 21, 2021 Feb 21 16 Views
Share

विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर लिए गये कई अहम निर्णय

गिरिडीह : झारखण्ड अभिभावक महासंघ गिरिडीह जिला इकाई गठन के बाद महासंघ की पहली बैठक रविवार को अधिवक्ता संघ भवन परिसर स्थित डॉ. राजेद्र प्रसाद पुस्तकालय में की गई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष पत्रकार संजर इमाम ने किया. जबकि बैठक में संरक्षक शिवेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशांत प्रकाश, उपाध्यक्ष आलोक रंजन, रंजित कुमार राय, महासचिव महेश्वर नाथ सहाय, संयुक्त सचिव मो. निजामुद्दीन, हिमांशु झा, कोषाध्यक्ष मितेश सराक व प्रवीण मिश्रा अभिषेक प्रसाद दिलीप कुमार और संजीत कुमार बॉबी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

बैठक में जिलास्तर पर स्वच्छ, नैतिक, विधि वातावरण में शैक्षणिक विकास एवं छात्र हित समेत राइट टू एजुकेशन एक्ट समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए. विभिन्न बिन्दुओं पर निर्णय लिए गए. इसके साथ ही जिला समिति के सामूहिक निर्णय, व्यक्तिगत जिम्मेवारी, प्रशासन के साथ मिलकर आपसी विधिक सहयोग का निर्णय लिया गया.

 

इस दौरान तमाम गैर सरकारी, सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों में छात्र हित की अवहेलना न हो. संसद व सरकार द्वारा बनाए गये कानून का शत प्रतिशत अनुपालन हो इसको लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन से अनुरोध किये जाने का भी निर्णय लिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories