TOP BANNER
Sponsored

शहर में चला सघन वाहन जांच अभियान, कईयों का काटा गया चालान

गिरिडीह : शहर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विशेष रूप से ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट आदि पर बल दिया गया और नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान काटा गया. अभियान के दौरान विशेष ध्यान नाबालिग टोटो व ऑटो चालकों पर रहा. इस दरम्यान कोर्ट परिसर के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 30, 2022 Aug 30 41 Views
Share

गिरिडीह : शहर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विशेष रूप से ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट आदि पर बल दिया गया और नियमों की अवहेलना करने वालों का चालान काटा गया. अभियान के दौरान विशेष ध्यान नाबालिग टोटो व ऑटो चालकों पर रहा. इस दरम्यान कोर्ट परिसर के समीप खड़े वाहनों का भी चालान काटा गया. साथ ही कोर्ट परिसर के पास बाइक खड़ा न किये जाने की हिदायत दी गई.

इस बाबत ट्रैफिक इंचार्ज प्रेम रंजन उरांव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है. वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने को मिलता है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं. उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories