TOP BANNER
Sponsored

अधूरे पड़े आवास योजना के लक्ष्य को मार्च तक शत प्रतिशत करें पूर्ण करने का निर्देश

गावां, गिरीडीह : गावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति कार्य की समीक्षा की। बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवास प्लस अन्तर्गत स्वीकृत सभी आवासों को एक सप्ताह

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 8, 2022 Feb 8 48 Views
Share

गावां, गिरीडीह : गावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति कार्य की समीक्षा की। बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवास प्लस अन्तर्गत स्वीकृत सभी आवासों को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

प्रथम किस्त भुगतान जिसका हो गया है उसे दूसरा क़िस्त देने का पंचायत सेवक को निर्देश दिया गया है। और पहला क़िस्त भुगतान होने के बाद 100 दिनों के अंदर आवास पूर्ण करने का निर्देश सभी पंचायत सेवक को दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 एवं 2018-19 से 2020-21 तक पूर्णता हेतु लंबित सभी आवासों को मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सेवक को दिया। वित्तीय वर्ष 2021-22 तक पूर्णता हेतु लंबित सभी आवासों को मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

साथ ही बैठक में धोती साड़ी वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बेरोजगार युवक को 50 हजार तक ऋण देने पर चर्चा किया गया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर बीपीआरओ संजय कुमार, एई निखिल मंडल, विनोद कुमार राय, सामुएल मुर्मू, पप्पू कुमार, अशोक कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रभु हाजरा, बसंत कुमार, राकेश कुमार, समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories