TOP BANNER
Sponsored

बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर किया जाएगा पहल : थानेदार

गावां : बालश्रम, बाल विवाह व ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान में गावां पुलिस कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ है। हर बच्चे की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें गावां थानेदार सूरज कुमार ने कही। कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों पर हम सभी को संयुक्त रुप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 24, 2021 Jul 24 51 Views
Share

गावां : बालश्रम, बाल विवाह व ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान में गावां पुलिस कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ है। हर बच्चे की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें गावां थानेदार सूरज कुमार ने कही। कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों पर हम सभी को संयुक्त रुप से पहल करने की जरुरत है। बाल विवाह हो या बच्चों से जुड़ा हुआ कोई भी मामला हो, गावां पुलिस मुस्तैदी से उसमें आपके साथ है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बच्चों से संबंधित जो भी मामले मेरे संज्ञान में आते हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई भी हम लोग करते हैं।

फाउंडेशन के सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य के साथ साथ बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर भी संकट बढ़ा है। पिछले लगभग 17 महीनों से स्कूल पूरी तरह से बंद हैं। जिसके परिणामस्वरूप पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह व बाल दुर्व्यापार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं जिसे हर हाल में रोकना होगा।
मौके पर थाना प्रभारी सूरज कुमार ,बाल अधिकार कार्यकर्ता मो.आरिफ़ अंसारी, विरेंद्र यादव, कृष्णा पासवान,सुरेंद्र सिंह और सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories