AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अधिकारों के प्रति जागरूक हों मूलवासी जैन समाज : सराक महासंघ

गिरिडीह : सराक जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था सराक प्राचीन जैन महासंघ ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह में एक परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें सराक और अन्य जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। परिचर्चा में शामिल लगभग सभी वक्ताओं ने माना कि जैन समाज को केंद्रीय स्तर पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सराक जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था सराक प्राचीन जैन महासंघ ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह में एक परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें सराक और अन्य जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। परिचर्चा में शामिल लगभग सभी वक्ताओं ने माना कि जैन समाज को केंद्रीय स्तर पर 6 साल पहले ही अल्पसंख्यक समुदाय का वैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ है। लेकिन जागरूकता के अभाव में इस समाज के जरूरतमंद लोग और विद्यार्थी वर्ग अल्पसंख्यक दर्जा के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित है।

 

सराक महासंघ के रीतेश सराक ने कहा कि झारखंड में सराक समुदाय एक मूलवासी अल्पसंख्यक जैन समाज है। झारखंड में इस समाज का इतिहास बहुत पुराना है। लेकिन अभी तक इस समाज को किसी तरह का सरकारी संरक्षण और लाभ प्राप्त नहीं है। इसी कड़ी में श्री सराक प्राचीन जैन महासंघ द्वारा अल्पसंख्यक अधिकारों को जानने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोग इनका लाभ ले सकें।

 

परिचर्चा में रीतेश सराक, संदीप माजि, काजल राय, नटवर माजि, मलय माजि, असित माजि, बबलू सराक, अजितेश सराक, राजेश पाडिया, अनिमेष और अन्य लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories