AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंग्लैंड पर दबाव बनाने में सफल रही भारतीय टीम, 205 रन पर किया ऑलआउट

ENG v IND 4th Test: लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल (4/68) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर कर दी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ENG v IND 4th Test: लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल (4/68) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर कर दी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद संभल नहीं सकी और पहले दिन ही ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 121 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से अक्षर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट , मोहम्मद सिराज ने 45 रन देकर दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। ईशांत शर्मा 23 रन देकर खाली हाथ रहे।
इंग्लैंड टीम के ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. हालांकि टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लग चुका है. बिना खाता खोले एक बार फिर वापस पलेवियन लौट चुके हैं.  इस समय क्रीज पर हिट मैन के साथ चेतेश्वर पुजारा टिके हुए हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories