TOP BANNER
Sponsored

जो रूट की आंधी में बहे भारतीय गेंदबाज, दूसरे दिन के अंत में मेहमान टीम ने बनाए 555 रन

INDvsENG : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना दिए थे। मैच का दूसरा दिन भी पूरी तरह से इंग्लिश

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 7, 2021 Feb 7 41 Views
Share

INDvsENG : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बना दिए थे। मैच का दूसरा दिन भी पूरी तरह से इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा और इंग्लैंड ने 555 रनों के साथ दूसरे दिन का अंत किया।

जो रूट ने लगाया दोहरा शतक

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहले ही दिन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लेकिन जो रूट की आंधी दूसरे दिन भी नहीं रुकी और उन्होंने अपने करियर का पांचवा दोहरा शतक जड़ दिया।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत में बनाए 555 रन

पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बोर्ड पर लगाए थे। दूसरे दिन भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। एक तरफ कप्तान जो रूट ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक लगाया।
तो वहीं दूसरे दिन डॉमिनिंग सिबली 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर आए बेन स्टोक्स और रूट के बीच 124 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद शाहबाज नदीम ने भारत को ब्रेक थ्रू दिलाते हुए स्टोक्स को 82 रनों पर पवेलियन भेजा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories