TOP BANNER
Sponsored

दूसरे T20I मैच में भारत ने की वापसी, 7 विकेट से इंग्लैंड को हराया

IND vs ENG, MATCH: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20I मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने  विकेट से मैच जीतकर सीरीज में वापसी की है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। जहां, इंग्लैंड की टीम ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 14, 2021 Mar 14 51 Views
Share

IND vs ENG, MATCH: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20I मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने  विकेट से मैच जीतकर सीरीज में वापसी की है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था। जहां, इंग्लैंड की टीम ने 165 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसे भारत ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। दरअसल, दूसरी पारी के समय पड़ने वाली ओर बहुत अहम भूमिका निभाती है, इसलिए टॉस जीतकर टीमें फील्डिंग चुनती हैं।

 

इस मैच में ईशान किशन-सूर्यकुमार यादव को डेब्यू कैप मिली। सूर्यकुमार यादव को अक्षर पटेल की जगह और ईशान किशन को शिखर धवन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

MIDDLE
Sponsored

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बिना खाता खोले 0 पर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 35 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। इसके बाद डेविड मलान ने 23 गेंदों पर 24 रन, जॉनी बेयरस्टो 20 गेंदों पर 25 रन, कप्तान इयोन मोर्गन 20 गेंद पर 28, बेन स्टोक्स 21 गेंदों पर 24 पर आउट हुए और सैम करन 6 रन पर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट , तो वहीं भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट चटकाए। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।

इंग्लैंड के दिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल की शुरुआत की। डेब्यू मैच खेल रहे ईशान किशन और केएल राहुल ओपनिंग करने के लिए उतरे। जहां, भारत को शुरुआत में ही राहुल के रूप में झटका लगा, लेकिन फिर ईशान किशन ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 94 रनों की साझेदारी की।

MIDDLE
Sponsored

जहां, ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 56 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके बाद भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 13 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रनों की आक्रामक पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली 49 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 73 * और श्रेयस अय्यर 8* रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories