AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र का हुआ उद्घाटन

गिरिडीह : केंद्र सरकार के वोकल फ़ॉर लोकल और झारखंड के मुख्यमंत्री की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की संकल्पना को अब गिरिडीह में आकार मिलने जा रहा है। मोंगिया ग्रुप की सामाजिक इकाई, मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण की मुहिम छेड़ दी गई है।   आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत महिला


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : केंद्र सरकार के वोकल फ़ॉर लोकल और झारखंड के मुख्यमंत्री की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की संकल्पना को अब गिरिडीह में आकार मिलने जा रहा है। मोंगिया ग्रुप की सामाजिक इकाई, मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण की मुहिम छेड़ दी गई है।

 

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अगरबत्ती निर्माण प्रक्षिक्षण और उत्पादन परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को बरमसिया में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के हाथों इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन कराया गया। मौके पर मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत  सिंह मोंगिया, वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय सिन्हा, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी समेत कई खासोंआम मौजूद रहे।

कुशल उद्यमी बनने को लेकर किया जाएगा प्रेरित

बताया गया कि इस परियोजना के तहत ना सिर्फ महिलाओं को कुशल कारीगर बनाया जाएगा बल्कि उन्हें एक कुशल उद्यमी बनने को लेकर भी प्रेरित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को तमाम प्रोडक्ट के निर्माण की सीख बारीकी से दी जाएगी।बल्कि उन्हें इसके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

समाज में दिखेगा इसका व्यापक असर

इस बाबत मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया का कहना है कि देश के कई नामी ब्रांड की नीव ऐसे ही कामों से शुरू हुई है।अमूल,सुधा और एमडीएच मसले की शुरुआत भी ऐसे ही कॉपरेटिव सोसाईटी से शुरू हुई थी।इस परियोजना का उद्देश्य भी कुछ ऐसा ही है। बताया कि वंचित वर्ग की युवतियों और महिलाओं को स्किल्ड कर उन्हें रोजगारपरक कार्य से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है।जल्द ही समाज में इसका व्यापक असर भी दिखने लगेगा।

उपायुक्त ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

उद्घाटन के बाद उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने मोंगिया ग्रुप को इसके लिए बधाई दी। मौके पर उपस्थित प्रोजेक्ट हेड अभिषेक सहाय और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि बरमसिया में बैच वाइज प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित करवाया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हैंडमेड अगरबत्ती और मशीन से अगरबत्ती निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे।

अन्य इलाकों में भी संचालित होगा प्रशिक्षण

बताया कि इसके अलावा बदड्डीहा,मंगरौडीह, गप्पय,कर्बला रोड और पीरटांड़ में इसका सब सेंटर खोला जाएगा जहां छोटे-छोटे समूह में महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही सॉर्ट टर्म प्रशिक्षण  कार्यक्रम भी संचालित करवाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की रेणु शर्मा,सुशीला देवी,आरती देवी,मुन्नी देवी,संजना कुमारी,रानी देवी,प्रिया देवी,सुसीला देवी,रीना देवी,मंजू देवी,संगीता देवी समेत अन्य कई महिलाएं शामिल थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories