TOP BANNER
Sponsored

हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा-2022 में बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा राजनंदनी ने लहराया परचम

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी स्कूल की छात्रा राजनन्दिनी ने हिन्दुस्तान टाइम्स के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ‘हिन्दुस्तान ओलम्पियाड’ परीक्षा 2022 में पूरे गिरिडीह जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बता दें कि यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी। दो चरणों की इस

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 12, 2022 May 12 50 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी स्कूल की छात्रा राजनन्दिनी ने हिन्दुस्तान टाइम्स के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ‘हिन्दुस्तान ओलम्पियाड’ परीक्षा 2022 में पूरे गिरिडीह जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बता दें कि यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की गई थी। दो चरणों की इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजनन्दिनी ने केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि अपने विद्यालय बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल एवं पूरे गिरिडीह शहर का नाम रौशन किया।

हजारों प्रतिभागियों के बीच इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना बहुत ही गौरव की बात है। राजनन्दिनी ने इस सफलता का श्रेय दादा दादी माता पिता एवं गुरुजनों के कुशल निर्देशन को दिया। साथ ही बताया कि विद्यालय का वातावरण प्रतिस्पर्धात्मक होने के कारण कुछ अलग कर गुजरने का जज्बा यहां के प्रत्येक विद्यार्थियों में है। राजनंदनी को उनकी इस उपलब्धि के लिए हिंदुस्तान टाइम्स के द्वारा इक्कीस सौ रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य, डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने राजनंदिनी को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय राजनंदिनी के अथक परिश्रम लगन एवं उत्साह को जाता है। उन्होंने राजनंदिनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह भी बताया कि अक्सर हमारे विद्यालय के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करके विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करते रहे हैं तथा उन्होंने विश्वास जताया कि हमारे विद्यार्थी आगे भी ऐसा करके विद्यालय तथा गिरिडीह जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

MIDDLE
Sponsored

https://fb.watch/cYPrYf_uLw/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories