TOP BANNER
Sponsored

ज़मीन से जुड़े पुराने विवाद में पहले मारपीट और फिर कुएं में जहर डालने का आरोप, आधा दर्जन लोग बीमार

सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना इलाके के भदवाखुर्द गांव के बद्री महतो ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. बद्री महतो का आरोप है कि ज़मीन को लेकर उसका पुराना विवाद चल रहा है. इसी बीच उसके घर में छठिहारी का कार्यक्रम के दौरान

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 21, 2024 Feb 21 39 Views
Share

सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना इलाके के भदवाखुर्द गांव के बद्री महतो ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. बद्री महतो का आरोप है कि ज़मीन को लेकर उसका पुराना विवाद चल रहा है. इसी बीच उसके घर में छठिहारी का कार्यक्रम के दौरान नाई को बुलाने की बात को लेकर पहले उसके साथ यमुना सिंह, माझो सिंह, रवि हजाम समेत कुल 11 लोगों ने मारपीट की. इसके बाद जब वह सदर अस्पताल में इलाज करवा रहा था तो परिजनों ने कॉल पर जानकारी दिया कि पानी पीने के बाद अचानक सभी बीमार पड़ गए हैं. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल बुलाया. जहां सभी का इलाज का चल रहा है.

 

बद्री महतो का आरोप है कि जान मारने की नियत से कुएं में ज़हर डाला गया. जिसका पानी पीकर सभी बीमार हो गए. इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है. वहीं इस मामले को लेकर दिए गए आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर थाना में काण्ड संख्या 06/24 दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories