TOP BANNER
Sponsored

स्थानीय व आवश्यकतानुसार योजना का चयन कर करें क्रियान्वयन : बीडीओ

जमुआ संवाददाता : जमुआ प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड पंचायत समिति की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने किया। इस अवसर पर उप प्रमुख चंद्रशेखर राय तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार मौजूद थे । बैठक में  प्रमुख  सुलोचना देवी  एवं  उपप्रमुख  चंद्रशेखर राय ने  कहा कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 8, 2020 Oct 8 56 Views
Share

जमुआ संवाददाता : जमुआ प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड पंचायत समिति की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने किया। इस अवसर पर उप प्रमुख चंद्रशेखर राय तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार मौजूद थे । बैठक में  प्रमुख  सुलोचना देवी  एवं  उपप्रमुख  चंद्रशेखर राय ने  कहा कि आगामी बैठक से पूर्व पंचायत समिति सदस्य योजना का चयन कर सूची उपलब्ध कराएं, ताकि सही समय पर योजना का क्रियान्वयन हो सके ।

 

बैठक में बीडीओ  विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा तथा राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार 15 वें  वित्त मद में  विमुक्त राशि का 75% ग्राम पंचायतों को, 15% पंचायत समिति को एवं 10% जिला परिषद को विमुक्त की जाएगी। तीनों  स्तर की पंचायतों की राशि का आवंटन 90% जनसंख्या एवं 10% क्षेत्रफल के आधार पर किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकता के अनुसार योजना का चयन एवं क्रियान्वयन किया जा सकेगा। आबद्ध अनुदान मद का 50% आबद्ध अनुदान के रूप में विमुक्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मद की राशि का उपयोग संबंधित निकाय द्वारा आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु किया जा सकेगा। कहा कि स्वच्छता एवं ओडीएफ स्टेटस को बनाए रखने से संबंधित कार्य तथा पेयजल व्यवस्था वर्षा, जल संरक्षण एवं जल के पुनर्चक्रण से संबंधित कार्य किया जा सकेगा । बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड पंचायत समिति की अगली बैठक आगामी 11 अक्टूबर को होगी। आगामी बैठक से पूर्व पंचायत समिति सदस्य सभी योजना का चयन कर सुपुर्द करेंगे।

MIDDLE
Sponsored

ये थे मौजूद

बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार ,प्रखंड बीपीओ हीरो महतो ,गजेंद्र प्रसाद सिंह समेत पंचायत समिति सदस्य रण बहादुर पासवान,  मीना दास, हीरा देवी, इसराइल अंसारी ,अहिल्या मांझी, अभिनव कुमार पासवान, लक्ष्मी देवी, हेमंती देवी, प्रमिला परमिला वर्णवाल, अशोक वर्मा, कार्तिक देवी ,जानकी देवी, अंजू देवी समेत अन्य मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories