TOP BANNER
Sponsored

अवैध माइका लोड वाहन जब्त, चालक फरार

गिरिडीह : तिसरी वन विभाग की टीम ने शनिवार अहले सुबह छापेमारी कर सिंघो मोड़ से अवैध माइका लोड पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक भागने में सफल रहा। बताया गया कि वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को अवैध माइका परिवहन की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेंजर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 18, 2024 May 18 68 Views
Share

गिरिडीह : तिसरी वन विभाग की टीम ने शनिवार अहले सुबह छापेमारी कर सिंघो मोड़ से अवैध माइका लोड पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक भागने में सफल रहा। बताया गया कि वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को अवैध माइका परिवहन की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेंजर के निर्देश पर टीम का गठन कर अहले सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान सिंघो मोड़ के समीप से अवैध माइका लोड सफ़ेद रंग की पिकअप वाहन को जब्त किया गया। मौके से वाहन चालक भागने में सफल रहा,जिसके बाद वनकर्मियों ने जब्त वाहन को तिसरी बीट कार्यालय लाया।

बताया जाता है कि तस्करों द्वारा तिसरी के बरईपाट जंगल से अवैध माइका का उत्खनन करवाकर गांवा के रास्ते कोडरमा के मसनोडीह ले जाया जा रहा था, इसी बीच यह कार्यवाई हुई। इस धंधे में झुमरीतिलैया के किसी व्यक्ति की संलिप्तता बताई जा रही है। फ़िलहाल वन विभाग मामले की जांच कर इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित करने में जुटी है। छापेमारी टीम में वनपाल अमर विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा,रविश कुमार, मुकेश दास, और दिनेश दास शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories