TOP BANNER
Sponsored

होटल में छिपाकर रखा था अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा

दो कर्मचारी गिरफ्तार, संचालक फरार गिरिडीह: पचम्बा थाना इलाके के बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास स्थित न्यू सुमित होटल से पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध शराब के खेप को बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल में कार्यरत दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है. जबकि होटल संचालक सुमित साहु मौके से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 2, 2024 Apr 2 24 Views
Share

दो कर्मचारी गिरफ्तार, संचालक फरार

गिरिडीह: पचम्बा थाना इलाके के बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास स्थित न्यू सुमित होटल से पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध शराब के खेप को बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल में कार्यरत दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है. जबकि होटल संचालक सुमित साहु मौके से भाग खड़ा हुआ. इस बाबत पचम्बा अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर न्यू सुमित होटल में तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में न्यू सुमित होटल के पीछे के रुम से पेटी एवं बोरा में छिपाकर रखा गया विभिन्न ब्रांडों का करीब 24 पेटी विदेशी शराब / बियर बरामद किया गया. इस दौरान होटल में मौजूद कर्मी राजदेव दास और लखन कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि संचालक सुमित साहू मौके से भाग खड़ा हुआ. उन्होंने बताया कि इस मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 43/24 दर्ज किया गया है. वहीं पुरे सरगना का पता लगाया जा रहा है. जल्द धंधे में शामिल लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 

छापेमारी टीम में गिरिडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, पचम्बा इंस्पेक्टर मन्दु कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, पचम्बा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories