TOP BANNER
Sponsored

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

तिसरी : थाना क्षेत्र के बेलवाना क़र्बला – मोड़ के समीप सोमवार को एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिती में मौत का मामला सामने आया है। मृतका मो.निस्सार उर्फ़ निसाल की 22 वर्षीय पत्नी मकीना खातून थी। मौत की सूचना जैसे ही मायके वालों की मिली भारी तादाद में मृतका के मायके से लोग मौके पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 1, 2024 Apr 1 47 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के बेलवाना क़र्बला – मोड़ के समीप सोमवार को एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिती में मौत का मामला सामने आया है। मृतका मो.निस्सार उर्फ़ निसाल की 22 वर्षीय पत्नी मकीना खातून थी। मौत की सूचना जैसे ही मायके वालों की मिली भारी तादाद में मृतका के मायके से लोग मौके पर पहुंचें। इस दौरान मृतका के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।

 

पति समेत ससुरालवाले फरार

बताया गया कि सैर बेलवाना के रहने वाले मो. कलीम की छोटी पुत्री मकीना का निकाह 4 वर्ष पहले बेलवाना के ही क़र्बला मोड़ निवासी मो.निस्सार उर्फ़ निसाल के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों पति पत्नी में विवाद होता रहता था। इसी बीच रविवार की रात भी दोनों पति – पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद सोमवार की सुबह मकीना खातून का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिला।हालांकि कमरे में ऊपर एक लकड़ी से एक कपड़ा भी बंधा हुआ पाया गया है। वहीं मृतका के पति समेत ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं।

 

पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने भेजा शव

मामले की जानकारी पर बेलवाना मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूख, समाजसेवी इब्राहिम अंसारी आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी तिसरी पुलिस को दी। वहीं सूचना पर एएसआई सुदर्शन बिन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पहले थाना ले जाया गया। वहां से फिर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

बेटी ने कॉल पर गला दबाने की दी जानकारी, फिर कट गया फोन

इस संबंध में मृतका की माँ शैरून खातून ने बताया कि छोटी बेटी मकीना के विवाह के बाद बेटी व दामाद में विवाद होता रहता था। आरोप लगाया कि उनका दामाद दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाता था। जिसकी शिकायत उन्होंने अपने समधी से भी की थी। इसी बीच रविवार की रात उनकी पुत्री मकीना ने फोन कर दामाद से विवाद होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री ने दामाद द्वारा गला दबाने की भी बात कही।
जिसके बाद फोन कट हो गया, दोबारा फोन लगाने पर फोन नहीं लगने लगा। सुबह पुत्री मकीना की मौत की खबर मिली। घटना को लेकर उनके द्वारा थाने में आवेदन दिया जा रहा है।

 

लापता युवती का कुएं से मिला शव, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories