TOP BANNER
Sponsored

वन विभाग द्वारा एनओसी देकर पथ निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया गया तो होगा उग्र आंदोलन : राजकुमार यादव

गावां : बलहरा खेरडा मोड़ भाया माल्डा पिहरा पथ के निर्माण में यदि वन विभाग द्वारा एनओसी देकर पथ निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया गया तो भाकपा माले की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा। उक्त बातें पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कही। वे अपने आवास बिष्णीटीकर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 31, 2021 Jul 31 46 Views
Share

गावां : बलहरा खेरडा मोड़ भाया माल्डा पिहरा पथ के निर्माण में यदि वन विभाग द्वारा एनओसी देकर पथ निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया गया तो भाकपा माले की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

उक्त बातें पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कही। वे अपने आवास बिष्णीटीकर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि उक्त पथ प्रखंड का अत्यंत महत्वपूर्ण पथ है. भिखी व गदर के पास पथ का निर्माण बाधित रहने से बरसात में आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनओसी नहीं मिलने से पावर ग्रीड से भी बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। कहा कि अपने कार्यकाल में काफी संघर्ष के बाद मैने दोनों कार्यों को धरातल पर उतारा था।

 

उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं का कार्य बाधित रहने के खिलाफ 04 अगस्त को भाकपा माले की ओर से प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जायेगा। उसके बाद भी पहल नहीं किया गया तो 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।

MIDDLE
Sponsored

कहा कि काफी लंबे संघर्ष के बाद इस क्षेत्र को उग्रवाद व अपराध से मुक्ति मिला है। जिले के इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में बसे गावों का विकास हो इसके लिए विभाग को भी सहानुभुति पूर्वक विचार करना चाहिए। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में सांसद विधायक चुप हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। भाकपा माले इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories