AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जुआ के लिए पैसा नहीं दिया तो पत्नी को चाकू से वार कर किया घायल

गावां : थाना क्षेत्र के नगवां में एक जुआरी द्वारा अपनी पत्नी की छाती पर चाकू से वार कर घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि नगवां निवासी कुलदीप चौधरी को जुआ खेलने की लत है।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के नगवां में एक जुआरी द्वारा अपनी पत्नी की छाती पर चाकू से वार कर घायल कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि नगवां निवासी कुलदीप चौधरी को जुआ खेलने की लत है। मंगलवार की रात भी वह शराब पीकर जुआ खेलने के लिए अपनी पत्नी शंकुतला देवी से पैसे की मांग किया। पत्नी द्वारा पैसे देने से मना करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और इसी झगड़े में पति ने घर मे रखा चाकू से पत्नी की छाती पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना में शंकुन्तला देवी की छाती में गहरा जख्म हो गया। इसके बाद महिला ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराते हुए घटना की जानकारी गावां पुलिस को दी गई।
सूचना पर रात में ही गावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर इलाज करवा रही घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से गावां सीएचसी लाया गया। जहां महिला का इलाज हुआ। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुलदीप चौधरी को रात में ही हिरासत में ले लिया है। पुलिस के सामने आरोपी पति ने पत्नी को चाकू मारने की बात भी कबूली है।
इस संबंध में गावां थानेदार पिन्टू कुमार ने कहा कि पति पत्नी में विवाद के बाद कुलदीप चौधरी ने चाकू से पत्नी को घायल कर दिया था। घटना में महिला मामूली रूप से जख्मी हुए थी। जिसका इलाज गावां सीएचसी में करवाया गया। महिला अब खतरे से बाहर है। कहा कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिलने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अब पीड़ित पत्नी ही पति को छोड़ने की गुहार लगा रही है। पीड़िता के मायके से भी लोग आ रहे हैं। अगर लिखित शिकायत मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories