TOP BANNER
Sponsored

सदर अस्पताल में ICU की हुई शुरुआत, विधायक सुदिव्य कुमार ने किया लोकार्पण

गिरिडीह : सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा शुरू हो गई। सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डॉ अमित गौंड़, डॉ आजाद समेत अन्य चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति में शुक्रवार को गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने चिकित्सकों के साथ फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। गौरतलब है कि वर्षों से लोग इसकी मांग करते आ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 21, 2021 May 21 53 Views
Share

गिरिडीह : सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा शुरू हो गई। सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डॉ अमित गौंड़, डॉ आजाद समेत अन्य चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति में शुक्रवार को गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने चिकित्सकों के साथ फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि वर्षों से लोग इसकी मांग करते आ रहे थे। वहीं कोरोना के पहले लहर में सदर विधायक व गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अथक प्रयास से संसाधन जुटा लिया गया था। मगर चिकित्सक व टेक्नीशियन की कमी के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। वहीं फिर विधायक ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया। जिसके बाद टीम तैयार हुई और फिर आज से आमलोगों के लिए आईसीयू की सेवा शुरू हो गयी।

बताया गया कि ICU व वेंटिलेटर यूनिट के लिए टेकनिशियन समेत सभी शिफ्टों के लिए नर्स व अन्य स्टाफ मिलाकर कुल 13 सदस्यीय टीम बनाई गई है। जो रोगियों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहेंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories