TOP BANNER
Sponsored

हिन्दू समाज ने की बैठक, धूमधाम से हिन्दू नववर्ष मनाए जाने का लिया निर्णय

जमुआ(गिरिडीह) : हिन्दू समाज  की एक बैठक शनिवार को जमुआ पंच मंदिर परिसर में की गयी।  बैठक की अध्यक्षता निवास कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में नववर्ष एवं जनता कर्फ्यू को समाज के द्वारा सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी। मौके पर निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च को हिन्दू नववर्ष धूमधाम से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 21, 2020 Mar 21 40 Views
Share

जमुआ(गिरिडीह) : हिन्दू समाज  की एक बैठक शनिवार को जमुआ पंच मंदिर परिसर में की गयी।  बैठक की अध्यक्षता निवास कुमार पाण्डेय ने किया। बैठक में नववर्ष एवं जनता कर्फ्यू को समाज के द्वारा सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी। मौके पर निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मार्च को हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा तथा इसके साथ ही जनता कर्फ्यू  को समाज के द्वारा सफल बनाने का निर्णय लिया गया ।

 

बताया गया कि हिंदू नव वर्ष  25 मार्च वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाना है। प्रकृति भी इस नववर्ष को मनाता है। इसमें हर पेड़ पौधे में नए-नए फूल पत्ती उगते हैं । बालगोविंद यादव ने कहा कि हमें जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए । कहा कि  धर्म व कर्म एक दूजे के अनुपूरक है। अध्यात्म व विज्ञान के सम्मिश्रण से राष्ट्र की समुन्नति सुनिश्चित होता है। राष्ट्रधर्म को उत्प्रेरित करनेवाली ही सर्वश्रेष्ठ धर्म होता है जो विश्व बंधुत्व ,सद्विचार, समानता, मानवता का संदेश सनातन धर्म संस्कृति में निहित है।

बैठक में निवास कुमार पाण्डेय, अजीत राय, राजेश यादव, लखन मंडल, नितेश कुमार, दीपक पाण्डेय, प्रभात प्रभाकर, अधीर वर्मा,  सुनील राय, रामरतन यादव,  टिंकु विश्वकर्मा,  दिनेश कुमार, संदीप यादव, परिणय  कुमार, मनीष कुमार, गणेश कुमार, सिकंदर  वर्मा,  पप्पू यादव, राजेश मोदी, सुमन यादव, संजय यादव, राहुल यादव, दीपक कुमार, रवि यादव,  सुनील, संतोष, मुकेश, भापेश आदि मौजूद थे ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories