AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेत में काम करने के दौरान गिरा हाई वोल्टेज बिजली तार, बाल बाल बचे किसान

गावां : प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पंचायत में सोमवार को ग्यारह हजार बिजली की तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसानों में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि पिहरा स्थित पुलिस पिकेट के नीचे नदी के किनारे से गुजरने वाली ग्यारह हजार बिजली की तार तब अचानक गिर गया, जब आसपास के खेतों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा पंचायत में सोमवार को ग्यारह हजार बिजली की तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसानों में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि पिहरा स्थित पुलिस पिकेट के नीचे नदी के किनारे से गुजरने वाली ग्यारह हजार बिजली की तार तब अचानक गिर गया, जब आसपास के खेतों में दर्जनों किसान काम कर रहे थे। तार के गिरते ही आसपास के खेतों में लगे फसल जलने लगे। आग और धुआं को देख कर खेतों में काम कर रहे किसान इधर उधर भागने लगे। उसके बाद तार गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद बिजली काट दी गयी।

इस घटना से किसी प्रकार की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है परंतु कुछ खेतों में लगे फसलों के बर्बाद हो जाने की बात कही जा रही है। बता दें कि आज से तीन माह पूर्व भी उक्त स्थान पर ही ग्यारह हजार बिजली का तार गिरा था, जिसमे काफी फसल का नुकसान हुआ था। उक्त स्थल पर मौजूद किसानों ने कहा कि उस क्षेत्र में तार की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। उनलोगों ने विभाग से मांग किया है कि उक्त क्षेत्र की जर्जर तार को बदल दिया जाए और कनेक्शन को बेहतर तरीके से दुरुस्त कर दिया जाए ताकि यहां किसान बेखौफ होकर अपने खेतों में काम कर सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories