AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भारी बारिश से फिर बहा डायवर्सन, आवागमन बाधित

गावां : गावां प्रखंड में मंगलवार को भारी वर्षा से एक बार फिर पटना पिहरा मुख्य पथ के घाघरा नदी पर बना डायवर्सन बह गया है। डायवर्सन बहने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित है। बता दें कि एमएंडएस कंपनी द्वारा बलहारा भाया खेरड़ा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण सह रोड निर्माण कराया जा रहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड में मंगलवार को भारी वर्षा से एक बार फिर पटना पिहरा मुख्य पथ के घाघरा नदी पर बना डायवर्सन बह गया है। डायवर्सन बहने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित है। बता दें कि एमएंडएस कंपनी द्वारा बलहारा भाया खेरड़ा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण सह रोड निर्माण कराया जा रहा है। प्रखंड के पटना पिहरा मुख्य पथ पर घाघरा नदी के पास पुलिया निर्माण के लिए गत एक वर्ष पूर्व डायवर्सन बनाया गया था। उक्त डायवर्सन से ही होकर छोटी बड़ी वाहनों का दिनभर आवागमन होता है। लेकिन इधर लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से डायवर्सन बह जा रहा है।

अबतक उक्त डायवर्सन तीन बार बह चुका है। मंगलवार को भी भारी वर्षा से डायवर्सन बह गया। डायवर्सन बहने से सतगावां, कोडरमा आदि जाने वाले वाहनों का इस पथ से आवागमन फिलहाल बाधित है। हालांकि सतगावां, कोडरमा जाने के लिए दूसरा सड़क है। लेकिन नजदीक होने के कारण अधिकांश लोग इसी पथ का प्रयोग करते हैं। इधर, एमएंडएस कंपनी में कार्यरत सुपर वाइजर कुंदन सिंह ने कहा कि डायवर्सन को दुरुस्त करने के लिए मिस्त्री को भेजा गया है। लेकिन उक्त डायवर्सन से पानी का तेज रफ्तार होने के कारण अभी काम शुरू नहीं किया गया है। पानी बहाव कम होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories