TOP BANNER
Sponsored

बलगो पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, उमड़ी भीड़

जमुआ(गिरिडीह) :  प्रखण्ड के बलगो पंचायत सचिवालय में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर  मनरेगा, पीएम आवास, वृद्धा, विधवा पेंशन आदि मामले को लेकर अधिकांश आवेदन ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों द्वारा कुछ का त्वरित  निष्पादन कर शेष को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व  अंचलाधिकारी को निष्पादन हेतु

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 29, 2020 Feb 29 57 Views
Share

जमुआ(गिरिडीह) :  प्रखण्ड के बलगो पंचायत सचिवालय में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर  मनरेगा, पीएम आवास, वृद्धा, विधवा पेंशन आदि मामले को लेकर अधिकांश आवेदन ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों द्वारा कुछ का त्वरित  निष्पादन कर शेष को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व  अंचलाधिकारी को निष्पादन हेतु समर्पित कर दिया गया।

 

दी गयी विस्तृत जानकारी

 

मनरेगा बीपीओ हीरो महतो, बीपीआरओ बबलू चौधरी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार गोस्वामी, प्रधानमंत्री आवास प्रखण्ड समन्वयक संतोष कुमार वर्मा, प्रखण्ड सहायक शाहिद अख्तर, कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, वी एल डब्लू नित्यानंद चौधरी, पंचायत सचिव नुनूलाल हेम्ब्रम,कनीय अभियंता कामेश्वर मरांडी  ने अपने संबंधित विभागों के कार्य ,योजना व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन से पंचायत स्तर पर ही समस्या का निष्पादन हो जा रहा है जो बेहद ही कारगर सिद्ध हो रहा है।

 

प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ सुगमतापूर्वक एक ही छत के नीचे मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के लाभुक किसानों को बीसी के माध्यम से बैंक द्वारा केसीसी के लाभ से पूर्ण आच्छादित करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मुखिया केशरी देवी,पंचायत समिति सदस्य प्रयाग प्रसाद यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की अवधारणा सार्थक हो रही है।

MIDDLE
Sponsored

 

ये रहे मौजूद

 

इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक अकबर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रोहित कुमार दास, वार्ड सदस्य सरयू यादव, बिसु राम, बहादुर दास, गणेश राम, अब्दुल मुस्तकीम, प्रकाश विश्वकर्मा, कामदेव राम, रौशन रविदास, हुसैनी मियां, लक्ष्मीकांत राम, सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ महतो, महावीर महतो, रोहित दास,  हेमलाल दास समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories