AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंगरोडीह में भक्ति भाव से की गयी सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा

श्रद्धालुओं की जुटी भीड़ गिरिडीह : सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा रविवार की रात गिरिडीह सदर प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत स्थित सार्वजनिक मां मनसा मंदिर में बड़े ही भक्ति भाव के साथ की गयी. इस बाबत श्रद्धालुओं ने बताया कि लगभग 70 वर्षों से मां मनसा पूजा कमिटी के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

गिरिडीह : सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा रविवार की रात गिरिडीह सदर प्रखंड के मंगरोडीह पंचायत स्थित सार्वजनिक मां मनसा मंदिर में बड़े ही भक्ति भाव के साथ की गयी. इस बाबत श्रद्धालुओं ने बताया कि लगभग 70 वर्षों से मां मनसा पूजा कमिटी के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना होते आ रही है. इस वर्ष भी इलाके के ग्रामीणों की उपस्थिति में मंदिर के पुजारी सुखदेव पंडित ने विधि विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कराया.

बताया गया कि इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है. जिसके कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मन्नत मांगने के लिए यहां पहुंचते हैं. जानकारी दी गई कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां मनसा से मन्नतें मांगते हैं उनकी मन्नतें अवश्य पूरी होती है.

पूजा के सफ़ल आयोजन में स्थानीय मुखिया आशा देवी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष भीम चंद्रवंशी, वासुदेव राम, गोपाल सिंह, टिंकू राम, रामू राम, सीताराम दास, लखन रजक आदि लगे हुए थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories