TOP BANNER
Sponsored

मध्यदेशीय हलवाई समाज की बच्चियों ने बारहवीं में लहराया परचम

गिरिडीह : अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की झारखण्ड प्रदेश की महिला अध्यक्षा मनीषा साव (शिक्षिका) की सुपुत्री अंतरा साव ने सीबीएसई बारहवीं विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे समाज का नाम रौशन किया है। अंतरा बीएनएस डीएवी की छात्रा है और वह बारहवीं कक्षा में math or science दोनों ही

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 14, 2020 Jul 14 41 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की झारखण्ड प्रदेश की महिला अध्यक्षा मनीषा साव (शिक्षिका) की सुपुत्री अंतरा साव ने सीबीएसई बारहवीं विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे समाज का नाम रौशन किया है। अंतरा बीएनएस डीएवी की छात्रा है और वह बारहवीं कक्षा में math or science दोनों ही सब्जेक्ट में ही पढ़ाई कर रही थी। वहीं गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन की भतीजी और विभु मोहन की पुत्री श्रद्धा रश्मि ने भी अपने मेहनत से बारहवीं विज्ञान संकाय में 88 प्रतिशत अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: शहर के मकतपुर, कुरेशी मोहल्ला समेत जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि 

शहर के राजेंद्र नगर के रहने वाले गणिनाथ गुप्ता की सुपुत्री अदिति कुमारी ने भी बारहवीं कक्षा में 88 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर बेहतर किया है। अंतरा, श्रद्धा और अदिति समेत दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा गिरिडीह ने बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।

इन्होंने दी बधाई

बारहवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन वाले छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुल प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ पी के गुप्ता, महासचिव अशोक गुप्ता, महिला समिति की राष्ट्रीय पदाधिकारी पूजा गुप्ता, गिरिडीह के जितेंद गुप्ता, निरंजन गुप्ता, रिंकेश कुमार, आलोक गुप्ता, सदानन्द गुप्ता, सुजीत गुप्ता, पारस गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, चंदन गुप्ता, विकास गुप्ता, निशांत गुप्ता, विशाल गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता सहित समाज के लोगों ने बधाई देते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : कई कांडों में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

समाज के लिए गर्व

समाज के रिंकेश कुमार ने कहा कि हलवाई समाज काफी पिछड़ा हुआ समाज है। बावजूद इसके समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories