AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मधुमक्खी के हमले से जख्मी हुई बच्ची की इलाज के दौरान मौत

तिसरी : प्रखंड के सिंधो पंचायत स्थित गुहियातरी गांव में मधुमक्खी के हमले से घायल 10 वर्षीय बच्ची मधु कुमारी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इस बाबत परिजन ने बताया कि वह घर से कुछ दूर स्थित माधो पहाड़ी के पास खेलने गई थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : प्रखंड के सिंधो पंचायत स्थित गुहियातरी गांव में मधुमक्खी के हमले से घायल 10 वर्षीय बच्ची मधु कुमारी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। इस बाबत परिजन ने बताया कि वह घर से कुछ दूर स्थित माधो पहाड़ी के पास खेलने गई थी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से वह चिल्लाने हुए बेसुध हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में उसे बेलाटांड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि इससे पहले भी पंचायत में मधुमक्खी के काटने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

परिजनों ने बताया कि मृत बच्ची के पिता का निधन भी एक साल पहले हो गया था। वहीं उसकी मां पकोड़ी सिंघाड़ा बेचकर जीविकोपार्जन कर रही है। अभी तक परिवार का राशनकार्ड तक नहीं बना है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

https://youtu.be/Ws3r7i3rNMk

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories