TOP BANNER
Sponsored

पुलिस बोर्ड लगे एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हुआ हंगामा

आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान युसूफ अंसारी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में बाइक में सवार 2 युवक घायल हुए हैं।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2021 Oct 3 44 Views
Share

आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान युसूफ अंसारी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में बाइक में सवार 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों में आलम और जाकिर है जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी कार जमुआ की ओर जा रही थी वहीं बाइक सवार तीन युवक पचम्बा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार एक्सयूवी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई। वहीं युसूफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आलम और जाकिर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतक के परिजन और स्थानीय लोग पुलिस से ही भीड़ गए। माहौल की सूचना पर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

MIDDLE
Sponsored

 

बता दें कि जिस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। उसमें पुलिस लिखा बोर्ड लगा हुआ है। साथ ही वाहन में शराब की खेप भी मिली है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories