AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ गिरिडीह का लाल, छुट्टी में गिरिडीह आने वाला था घर

गिरिडीह : जिले का लाल बीती रात आतंकियों की गोली से शहीद हो गया . शहीद जवान राजू राय के पुत्र अजय कुमार राय थे. बता दें कि गिरिडीह जिले के देवरी स्थित ढेंगाडीह के रहने वाले वर्तमान में पटेलनगर निवासी राजू राय का पुत्र अजय कुमार राय सीआरपीएफ एफ 112 कम्पनी में तैनात थे.


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले का लाल बीती रात आतंकियों की गोली से शहीद हो गया . शहीद जवान राजू राय के पुत्र अजय कुमार राय थे. बता दें कि गिरिडीह जिले के देवरी स्थित ढेंगाडीह के रहने वाले वर्तमान में पटेलनगर निवासी राजू राय का पुत्र अजय कुमार राय सीआरपीएफ एफ 112 कम्पनी में तैनात थे. वर्ष 2016 में उनकी नौकरी लगी थी. वर्तमान समय में पुलवामा जिले के अवंतीपूरा स्थित सैल में उनकी तैनाती थी.

 

इसी दौरान शुक्रवार की देर रात ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों की गोली उन्हें लग गयी और वे देश के लिए शहीद हो गये. इधर शहीद होने की जानकारी परिजनों को मिलते ही सभी शोक में डूब गए. पिता, पत्नी समेत पुरे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि अजय कुमार राय को छुट्टी मिल गयी थी वे आज घर के लिए निकलने वाले थे. शुक्रवार को ही उन्होंने कॉल कर पिता, पत्नी और दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी.अपने चहेते के आगमन को लेकर लोग काफी खुश भी थे. लेकिन उनके आने के पूर्व अहले सुबह आई मनहूस खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. कागजी प्रक्रिया के बाद शहीद जवान के शव को गिरिडीह लाया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories