TOP BANNER
Sponsored

असमाजिक तत्वों की कारस्तानी, बजरंगबली की प्रतिमा को किया खंडित

स्थानीय लोगों में आक्रोश, की कार्रवाई की मांग गिरिडीह :  मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह मोर्यपुरी कॉलोनी में बीती रात असमाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिए जाने का मामला सामने आया है. प्रतिमा खंडित होने की जानकारी जैसे ही लोगों की मिली तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 12, 2023 Aug 12 44 Views
Share

स्थानीय लोगों में आक्रोश, की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह :  मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह मोर्यपुरी कॉलोनी में बीती रात असमाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिए जाने का मामला सामने आया है. प्रतिमा खंडित होने की जानकारी जैसे ही लोगों की मिली तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. इस दौरान लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया. वहीं मामले की सूचना पाकर फ़ौरन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह,थाना प्रभारी कमलेश पासवान,सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद प्रसाद सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया.मौके पर नरेश वर्मा,उमेश यादव, गोविंद यादव, शंभू यादव, मिथलेश कुमार, सन्नी कुमार, विकाश, सूरज, गुड्डू, राहुल सहित अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब प्रतिमा खंडित करने वाले की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की.

 

इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी से छानबीन कर प्रतिमा खंडित करने वाले को पकड़ा जाएगा और विधि सम्वत कार्रवाई की जाएगी.

https://samridhsamachar.com/main-slider/giridihs-son-was-martyred-while-on-duty-giridih-was-about-to-come-home-on-leave/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories