TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह स्टेशन का नाम सर जे सी बोस रखा जाए : नवीन सिन्हा

सर जे सी बोस मेमोरियल सोसायटी ने मनाई सर आचार्य बोस की जयंती गिरिडीह :  सर जे सी बोस मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने बुधवार को महान वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चन्द्र बसु की 164वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश पाठक और विशिष्ट अतिथियों में लेखक डा छोटू प्रसाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 30, 2022 Nov 30 48 Views
Share

सर जे सी बोस मेमोरियल सोसायटी ने मनाई सर आचार्य बोस की जयंती

गिरिडीह :  सर जे सी बोस मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने बुधवार को महान वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चन्द्र बसु की 164वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश पाठक और विशिष्ट अतिथियों में लेखक डा छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ एवं सेवानिवृत्त डाकपाल नवीन कुमार सिन्हा शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राजेश पाठक ने जे सी बोस चौक पर स्थित आचार्य बसु की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि डा छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ ने विज्ञान भवन के अंदर स्थापित आचार्य बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सोसायटी के सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि देकर महान वैज्ञानिक को नमन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डाकपाल नवीन कुमार सिन्हा ने आचार्य जगदीश चंद्र बसु पर केंद्रित डाक विभाग द्वारा जारी विशेष लिफाफा की प्रति सर जेसी बोस मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार को सौंपा।

गिरिडीह स्टेशन का नाम सर जे सी बोस रखा जाए : नवीन सिन्हा

मौके पर मुख्य अतिथि अतिथि राजेश पाठक ने कहा कि सर जेसी बोस का स्मारक गिरिडीह की धरोहर है, इसे विकसित किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ छोटू प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में इसका विकास करे। विशेष अतिथि नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन का नाम सर जेसी बोस गिरिडीह रखा जाए तो स्वाभाविक तौर पर गिरिडीह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

सोसायटी के सचिव रितेश सराक ने कहा कि सरकार से हमारी तीन मांगें हैं। गिरिडीह स्थित सर जे.सी. बोस स्मारक को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर इसका उचित संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए, झारखंड सरकार इस धरोहर स्मारक को कला संस्कृति विभाग के अधीन लेकर इसका विकास करे और गिरिडीह रेलवे स्टेशन का नाम सर जगदीश चन्द्र बसु के नाम पर रखा जाए। जयंती कार्यक्रम में सर जे सी बोस मेमोरियल सोसायटी के शंकर पाण्डेय, सुधांशु कुमार, रामजी यादव, मोईनुद्दीन शमसी, योगेश्वर, पवन सिन्हा और अन्य सदस्य शामिल हुए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories