AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में 5 दिनों से लापता शुभम का उसरी नदी में मिला शव, छठे दिन गंगापुर के पास रेस्क्यू जारी

गिरिडीह : बीतें 28 सितंबर से लापता 28 वर्षीय शुभम कुमार साव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छठे दिन गंगापुर के पास उसरी नदी में शुभम का शव मिलने की सूचना है। शव को नदी से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बीतें 28 सितंबर से लापता 28 वर्षीय शुभम कुमार साव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छठे दिन गंगापुर के पास उसरी नदी में शुभम का शव मिलने की सूचना है। शव को नदी से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार, टुंडी रोड के भोरंडीहा निवासी शुभम कुमार साव गादी श्रीरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज में काम करता था। 28 सितंबर को काम से लौटने के बाद वह लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब शुभम का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर उसकी तलाश की गुहार लगाई थी।

बुधवार को मिली थी बाइक

शुभम की तलाश के दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के चितरपुरा गांव के जंगल में उसकी बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई थी। जंगल में बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच और शुभम की तलाश में जुटी थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ

इसी बीच शनिवार को गंगापुर के पास उसरी नदी में शव मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीपीओ जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार और ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

गोताखोरों की मदद से शव को उसरी नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। शव बरामद होने के बाद पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फिलहाल शुभम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories