TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह प्रेस क्लब ने सीएम के नाम DC को सौंपा ज्ञापन, प्रेस प्रतिनिधियों को वाहन में प्रेस लिखे जाने की छूट की मांग

गिरिडीह : पिछले दिनों परिवहन विभाग द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली के तहत विधायिका प्राधिकार, न्यायपालिका प्राधिकार, कार्यपालिका प्राधिकार, वैधानिक आयोग, केंद्रीय कार्यालय प्राधिकार को छोड़कर अन्य किसी वाहन में सूचक बोर्ड या पट्ट के प्रयोग नहीं करने के आदेश को लेकर जारी अधिसूचना में प्रेसक्लब पत्रकारों को इसमें छूट दिए जाने की मांग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 22, 2021 Mar 22 56 Views
Share

गिरिडीह : पिछले दिनों परिवहन विभाग द्वारा मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमावली के तहत विधायिका प्राधिकार, न्यायपालिका प्राधिकार, कार्यपालिका प्राधिकार, वैधानिक आयोग, केंद्रीय कार्यालय प्राधिकार को छोड़कर अन्य किसी वाहन में सूचक बोर्ड या पट्ट के प्रयोग नहीं करने के आदेश को लेकर जारी अधिसूचना में प्रेसक्लब पत्रकारों को इसमें छूट दिए जाने की मांग कर रहा है।

सोमवार को इस मुद्दे को लेकर गिरिडीह प्रेस क्लब के सदस्य समाहरणालय परिसर में जमा हुए और क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन के जरिये कहा गया है कि प्रेस भी विधायिका,न्यायपालिका और कार्यपालिका की तरह देश का चौथा स्तंभ है और यह स्वतंत्र है। प्रेस भी आकस्मिक सेवाओं में शामिल है। इसलिए प्रेस प्रतिनिधियों को अपने वाहनों में प्रेस लिखे जाने की छूट दी जानी चाहिए।

MIDDLE
Sponsored

वहीं उपायुक्त ने भी कहा की पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है और अकास्मिक सेवाओं में पहले पहुँचने वाले रहते हैं, इसलिए पत्रकार संघ द्वारा सौंपा गया आवेदन को तत्काल अग्रसर कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा जायेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, महासचिव अरविंद कुमार, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अभिषेक सहाय,अमरनाथ सिन्हा पप्पू कुमार, मृणाल सिन्हा,बिकास सिंह,आशीष, इमरान, नफीस, मनोज, इमरान आलम, राहुल, मनीष सिंह, शाहिद रजा,संतोष तिवारी, नवाज, सुजीत आदि लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories