AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के सभी 13 प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, करोड़ों की परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देश पर रविवार को गिरिडीह जिलेभर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालयों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में भी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देश पर रविवार को गिरिडीह जिलेभर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालयों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में भी शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा उपस्थित थे. जबकि मौके पर डीडीसी शशिभूषण मेहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी उपस्थित रही. मौके पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार पर पुष्प वर्षा, आम पल्लव से निर्मित सिर मुकुट पहनाकर व तिलक लगाकर किया गया. इसके बाद बुके देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया. स्वागत सत्कार के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शिविर की शुरुआत की गई.

कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों के हाथों लाभुकों के बीच चेक वितरण किया गया। साथ ही आवास योजना से संबंधित लाभुकों को घर की चाबी सौंपी गई। खबर बनाए जाने तक मिले आकड़ों के अनुसार 13 प्रखडों में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में कुल 19 हजार 926 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया. जिसमें इन लाभुकों के बीच कुल 28 करोड़ 06 लाख 56 हजार रुपए की धनराशि की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान कराना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आम जनों एवं समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आम लोगों को उनके क्षेत्र में ही ऑन द स्पॉट सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान कराना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के माध्यम से एवं जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा चिन्हित लाभुकों को उनके आवेदनों पर त्वरित विचार करते हुए आज उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा.

 

वाजिब कानूनी हक को प्रदान कराना जिला प्रशासन का उत्तरदायित्व

वहीं उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों को उनके वाजिब कानूनी हक को प्रदान कराना जिला प्रशासन का उत्तरदायित्व है. इसी कड़ी में आज गिरिडीह जिले के सभी विभाग अपने अपने प्रखंडों में मुस्तैदी से काम करते हुए आमलोगों को विभिन्न प्रकार के सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं और आगे भी जिला प्रशासन गिरिडीह न्यायपालिका के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी सकारात्मक भागीदारी निभाने के लिए तत्पर हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories