TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह लोकसभा चुनाव : समय से शुरू हुआ मतदान, बूथों पर जुटने लगी मतदाताओं की भीड़

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया घड़ी में 7 बजते ही शुरू हो गयी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान शुरू होने के पूर्व ही मतदाता बूथ पर जुटने लगे थे. वहीं अब मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी है. सभी बारी-बारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 25, 2024 May 25 33 Views
Share

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया घड़ी में 7 बजते ही शुरू हो गयी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान शुरू होने के पूर्व ही मतदाता बूथ पर जुटने लगे थे. वहीं अब मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी है. सभी बारी-बारी से अपना मतदान कर रहे हैं. यहां बता दें कि गिरिडीह लोकसभा चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनके किस्मत का फैसला आज जनता ईवीएम में कैद कर रही है.

गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा में धनबाद और बोकारो का भी एरिया आता है. पुरे लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 हजार 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 59 हजार मतदाता है. जिसमें 9 लाख 58 हजार पुरुष मतदाता और 9 लाख 1 हजार महिला मतदाता है. गिरिडीह जिला की बात करें तो यहां गिरिडीह और डुमरी विधानसभा में मतदान हो रहा है. इसके लिए 740 बूथ बनाए गये हैं. जहां मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो गयी है .

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories