TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह उपायुक्त ने ए.एन.एम बदडीह कोविड अस्पताल का किया निरक्षण, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स,वेंटिलेटर का लिया जायजा

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अनुपालन एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 23, 2021 Apr 23 17 Views
Share

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अनुपालन एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करें ताकि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकें। उन्होंने आमजनों से विशेष एहतियात बरतने, साफ सफाई रखने, फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करने की सलाह दी।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ए.एन.एम बदडीहा/बरमोरिया अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन पाइपलाइन बेड, वेंटिलेटर व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि ए.एन.एम बदडीहा/बरमोरिया अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई सैनिटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित की जाए जिसने कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में सभी कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुगम तरीके से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस दिशा में कार्य किया किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने उक्त अस्पताल में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्युत व अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने का सख्त निर्देश दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories