AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

31 जुलाई तक आधार सीडिंग पूरा करवा लें लाभुक : एमओ, वरना राशन से होना पड़ सकता है वंचित

गावां : गावां प्रखंड के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारी 31 जुलाई तक अपने राशन कार्ड को संबंधित डीलर के पास से आधार सीडिंग अवश्य करवा लें अन्यथा 31 जुलाई के बाद से उनका कार्ड से नाम रद्द हो जाएगा। यह जानकारी गावां के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने दी है। उन्होंने बताया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारी 31 जुलाई तक अपने राशन कार्ड को संबंधित डीलर के पास से आधार सीडिंग अवश्य करवा लें अन्यथा 31 जुलाई के बाद से उनका कार्ड से नाम रद्द हो जाएगा। यह जानकारी गावां के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने दी है। उन्होंने बताया है कि गावां प्रखंड में वर्तमान समय में लगभग 13 हजार सदस्यों ने राशन कार्ड से आधार सीडिंग को पूरा नहीं कराया है। वे सभी सदस्य अपने डीलर के पास राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़वा लें अन्यथा 31 जुलाई के बाद से आधार सीडिंग नहीं करवाने वाले लाभुकों का कार्ड से नाम विलोपित करते हुए हटा दिया जाएगा और उन्हें अनाज से वंचित होना पड़ेगा।

कहा कि जिन लाभुकों के पास अवैध रूप से मनगढ़ंत एवं फर्जी नाम से कार्ड निर्गत है वह शीघ्र ही प्रखंड सह जिला मुख्यालय में जाकर सरेंडर करें। जांच के दौरान पकड़े जाने पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रखंड में सुषुप्त और अवैध कार्डधारियों को भी चिन्हित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जिसे बाद में एक मुहिम चलाकर वैसे लाभुकों का कार्ड निरस्त किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories