TOP BANNER
Sponsored

गावां : पेगासस जासूसी मामले में भाकपा माले ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, मोदी सरकार को रोजगार देने के नाम पर बताया विफल

गावां : गावां प्रखंड स्थित डाक बंगला में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि एक साल तक लगातार किसान आंदोलन के बाद देश के प्रधानमंत्री तीनों

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 30, 2022 Jan 30 46 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित डाक बंगला में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि एक साल तक लगातार किसान आंदोलन के बाद देश के प्रधानमंत्री तीनों कृषि कानून वापस लिया। लेकिन मारे गए किसानों को अब तक न्याय नही मिला है। एमएसपी की गारंटी के साथ एक भी कमिटी नही बनाया गया है।

भारत सरकार ने युवाओं को रोजगार देना तो दूर रोजगार छिनने का काम किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेंमन्त सौरेन ने भी युवाओ को ठगने का काम किया है। जिसे लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। जिसमे हजारो हजार किसान व युवाओ को पहुँचने की अपील की गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पेगासस जासूसी मामले में न्यूयार्क टाइम्स के नवीनतम खुलासे के आधार पर देश के प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा इजराइल की पेगासस के साथ करार करके देश के भीतर जासूसी करवाने की आशंका और प्रबल हो जाने पर भाकपा माले ने गावां बाजार स्थित पार्टी कार्यालय के समीप प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए धनवार के पूर्व विधायक ने कहा कि निजता हनन को लेकर आम लोगों की चिंताएं बिलकुल सही प्रतीत हो रही हैं। मोदी सरकार अपने विरोध की हर आवाज को न सिर्फ दबा देना चाहती है, बल्कि इसके लिए कोई भी हथकंडा अपनाने को तैयार है।
कहा कि, जिस केंद्र सरकार के पास देश के नागरिकों की निजता सुरक्षित रखने का दायित्व है, वही निजता हनन करने पर तुली है। इस सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर इनौस जिला सचिव अशोक मिस्त्री, प्रदीप कुमार, सकलदेव यादव, रंजीत कुमार, पवन चौधरी, अशोक मोदी, रंजीत यादव, अमित बर्णवाल, जासो देवी, अशोक मोदी, बिनोद राम, बादीडीह उपमुखिया अशोक यादव, लखन यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories