गावां, गिरीडीह : गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मंगलवार को बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से कार्यालय का फीता काट कर किया। इस दौरान पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने कहा की प्रखंड बीससूत्री सदस्यों के साथ योजना बनाकर सरकार की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिल सके। अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति प्रखंड प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र के विकास में कटिबद्ध रहेगी और जनसमस्याओं का निराकरण करेगी। पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र का विकास का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष शक्ति रविदास, सदस्य जमीला खातून, सोनू कुमार, मोतीराम मुर्मू, मो एजाज अहमद, रणधीर चौधरी, मरगूब आलम, नन्दकिशोर सिन्हा आदि सदस्य के रूप में चयन किया गया। मौके पर बीडीओ संतोष प्रजापति, शफीक अंसारी, प्रदीप सिंह, विनय सिन्हा, बाबूलाल मरांडी, अवध सिंह, कैलाश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गावां प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति कार्यालय का किया गया उद्घाटन, माला पहनाकर सभी सदस्यों को किया गया स्वागत
गावां, गिरीडीह : गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मंगलवार को बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से कार्यालय का फीता काट कर किया। इस दौरान पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी ने कहा की प्रखंड बीससूत्री सदस्यों
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now









