TOP BANNER
Sponsored

9 सूत्री मांग को लेकर डीलरों ने दिया एकदिवसीय धरना, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह : अपनी मांगों की पूर्ति के लिए डीलरों ने आंदोलन का विगुल फूंक दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फ्रेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों ने पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. वहीं धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 11, 2022 Jul 11 33 Views
Share

गिरिडीह : अपनी मांगों की पूर्ति के लिए डीलरों ने आंदोलन का विगुल फूंक दिया है. इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फ्रेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों ने पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. वहीं धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. धरना प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी करते ही डीलरों ने अपनी मांगों की पूर्ति किए जाने की मांग की.

बताया गया कि कोरोना जैसे महामारी की स्थिति में डीलरों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. इसके बावजूद उनके साथ ना इंसाफी की जा रही है. हमें न तो सकारी कर्मियों के समकक्ष दर्जा दिया जाता है और न ही जीवन-यापन के लिए पर्याप्त कमीशन या प्रोत्साहन भत्ता ही दिया जाता है. कोरोना योद्धा का दर्जा तक नहीं दिया गया और न ही मृत विक्रेताओं को मुआवजा ही दिया गया, जबकि राजस्थान सरकार ने 50 लाख रू० दिये, गुजरात सरकार ने 25 लाख की घोषणा की और पं० बंगाल ने 2 लाख देने का आदेश दिया.

अगुवायों ने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन के माध्यम से बार-बार ज्ञापन धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का लगातार प्रयास किया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारी मांगों को गम्भीरता से नहीं लिया गया. कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो आगे जोरदार ढ़ंग से आंदोलन किया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories