TOP BANNER
Sponsored

गावां प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गणेश पूजा

गावां : प्रखंड के गावां, नगवां, माल्डा एवं पिहरा समेत कई पंचायतों में धूमधाम से शुक्रवार को गणेश पूजा मनाई गई। वहीं प्रखंड के खरसान पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय निमाडीह में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति खरसान द्वारा तीन दिवसीय भगवान गणेश की मूर्ती की स्थापना की गई। इसमें उपखंड अधिकारी बृजनंदन पांडे ने भगवान गणेश

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 10, 2021 Sep 10 55 Views
Share

गावां : प्रखंड के गावां, नगवां, माल्डा एवं पिहरा समेत कई पंचायतों में धूमधाम से शुक्रवार को गणेश पूजा मनाई गई। वहीं प्रखंड के खरसान पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय निमाडीह में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति खरसान द्वारा तीन दिवसीय भगवान गणेश की मूर्ती की स्थापना की गई। इसमें उपखंड अधिकारी बृजनंदन पांडे ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मूर्ती की स्थापना करवाई। पंडाल परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुंज उठा।

समीति के सचिव प्रदीप मिस्त्री ने कहा कि नीमाडीह में गणेश पूजा अगले दो वर्षों से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगामी 3 दिनों तक मंगल मूर्ति विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा बड़ी श्रद्धा से की जाएगी। इस उत्सव में लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इस बार युवाओ के अलावा महिलाओं और पुरुषों में भी गणपति महोत्सव अलग ही उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा गावां काली मंडा मंदिर प्रांगण में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा की गई है।


मौके पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, खरसान पंचायत समिति सदस्य जय प्रसाद साव, भीम कुमार, सोदागर मिस्त्री, गौतम सिसोदिया, उपेंद्र स्वर्णकार, विकास कुमार, प्रीतम कुमार, कामेशवर मिस्त्री,अमित कुमार, शक्ति साव,मदन साव,जय प्रसाद साव,सुरज कुमार,संजय दास, सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

https://www.facebook.com/893961597444288/posts/1703919069781866/

धूमधाम से गिरिडीह में की जा रही है गणपति बप्पा की पूजा, देखें शहर के पूजा पंडालों की झलकियाँ

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories